झांसी, दिसम्बर 30 -- एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के अंतिम दिन 31 दिसंबर को है। मंगलवार की रात से ही देर रात तक काउंटर खोलने और रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लोगों को सुविधा दी जा रही है। बिजली विभाग के सभी कलेक्शन काउंटर पूरी रात खुले रहेंगे। इसके लिए आगरा से भी आदेश जारी हो गए हैं। सभी चीफ इंजीनियर से लेकर अधीक्षण व अधिशासी अभियंताओं को निर्देश जारी किए हैं। रात में अधिशासी अभियंताओं व एसडीओ को तैनात रहने का निर्देश दिया। रात में लोगों को परेशानी न हो इसके लिए अलाव का प्रबंध करने को कहा गया था । अधीक्षण अभियंता पुष्कर सिंह ने बताया कि ये मौसम पर निर्भर करेगा कि कितने लोग आते हैं। आदेश के तहत एक दिन पहले से ही यह व्यवस्था लागू हो गई है। ओटीएस योजना में बिजली चोरी के प्रकरणों को भी शामिल किया गया था। इस बार सिर्फ शहरी क्षेत्र की बात करें तो जा...