बक्सर, नवम्बर 1 -- टैक्स लगेगा चौसा नगर पंचायत में 4 हजार से अधिक लोगों का होल्डिंग बकाया राशि रखने वाले को प्रत्येक महीना 1.5 प्रतिशत ब्याज चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में रहने वाले वैसे लोग जो अभी तक अपना होल्डिंग टैक्स जमा नहीं कर पाए हैं, उन्हें एकमुश्त होल्डिंग टैक्स जमा करने पर ब्याज से छूट दी जाएगी। यह जानकारी चौसा नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी ने दी है। उन्होंने बताया कि एकमुश्त होल्डिंग टैक्स जमा कर इसका लाभ आगामी 31 मार्च 2026 तक शहरवासी उठा सकते हैं। इस छूट से नगर पंचायत चौसा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा और उन्हें हजारों रुपए का फायदा भी होगा। बताया कि इसके लिए इसी नवम्बर माह में सभी वार्ड में जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि इस सम्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.