दरभंगा, फरवरी 14 -- लहेरियासराय। दरभंगा शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। इसके लिए पहले चरण में शुक्रवार को एकमी चौक से सैदनगर विश्वकर्मा मंदिर तक अतिक्रमण हटाया गया। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। हालांकि इस दौरान अधिकतर अतिक्रमणकारी अपने स्तर से ही जगह खाली करते दिखे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पिछले कई दिनों से माइकिंग करायी जा रही थी। सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए एकमी से सैदनगर तक अतिक्रमण खाली करवाया गया। दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग होने के कारण एलिवेटेड रोड निर्माण के साथ पुल के नीचे दाएं और बाएं लोगों के आवागमन के लिए चौड़ी सड़क का भी निर्माण किया जाना है। इसके बन जाने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा सड़क हादसों ...