बोकारो, जनवरी 16 -- बोकारो। जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में एकदिवसीय फेडरेशन कप जिला स्तरीय कुश्ती चयन प्रतियोगिता का आयोजन सिटी पार्क अखाड़ा में सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में लगभग 30 पहलवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ी आगामी 17 जनवरी को रांची स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र, मोराबादी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर चयनित पहलवान आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में जिले एवं राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ बोकारो जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री धर्मवीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं उनसे हाथ मिलाकर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.