पटना, जनवरी 29 -- खेल विभाग बिहार व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा गुरुवार को एक दिवसीय जिलास्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन पाटलिपुत्र खेल परिसर में किया गया। प्रतियोगिता में पटना जिला के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों के लगभग 150 दिव्यांग खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों/स्कॉट ने भाग लिया। जिन्हें मानसिक दिव्यांग, शारीरिक दिव्यांग, मूकबधिर और डवार्फ श्रेणी में विभक्त कर विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर पटना जिला टीम का गठन किया जाएगा, जो आगामी पटना प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में भाग लेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.