मिर्जापुर, दिसम्बर 16 -- हलिया। क्षेत्र के गड़बड़ा धाम में एकादशी तिथि पर सोमवार को मां शीतला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की भीड़ रही। भोर में सेवटी नदी में स्नान कर हाथ में नारियल, चुनरी, फूल-माला आदि लिए कतारबद्ध खड़े हो गए। कपाट खुलते ही जयकारे के साथ बारी-बारी से माता के चरणों में शीष नवाकर अपने जीवन को धन्य किया। कुछ भक्त मंदिर परिसर में सत्यनारायण कथा भी सुनी। मंदिर प्रबंधक सुभाष चंद्र शुक्ल व ज्ञान चंद्र शुक्ल ने बताया कि भोर से लगभग 30 हजार भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। विंध्याचल के भक्त धनंजय मिश्रा के सौजन्य से शाम को देवी जागरण व भंडारा का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...