कोटद्वार, अक्टूबर 4 -- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कोटद्वार शाखा की ओर से सोमवार 6 अक्तूबर को गाड़ीघाट स्थित जे पी इंटर कालेज में एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। तत्पश्चात स्वयं सेवकों द्वारा क्षेत्र में पथ संचलन भी किया जायेगा। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इतिहास और उपलब्धियों पर चर्चा भी की जायेगी। शनिवार को यह जानकारी संघ के प्रचार प्रमुख अरविंद दुदपुड़ी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...