मैनपुरी, फरवरी 23 -- कस्बा के मेला ग्राउंड पर सोमवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज व विशिष्ट अतिथि डा. आयुषी राणा ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग पहुंचे और कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सामाजिक जागरूकता बढ़ाना व सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना रहा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज ने कहा कि समाज को धर्म, संस्कार व संस्कृति से जुड़कर आगे बढ़ना चाहिए। हिंदू समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। जब तक समाज संगठित रहेगा, तब तक कोई भी शक्ति उसे कमजोर नहीं कर सकती। विशिष्ट अतिथि डा. आयुषी राणा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.