देहरादून, जनवरी 10 -- देहरादून। एकता विहार में मांगों को लेकर चल रहा शांतिपूर्ण धरना शनिवार को 37वें दिन भी जारी रहा। सरकार की ओर से अब तक किसी प्रतिनिधि के न पहुंचने से आंदोलनकारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सरकार ने संवाद नहीं किया, तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। इसी संबंध में रविवार को धरना स्थल पर एक अहम बैठक बुलाई गई है। जिसमें आंदोलन की आगामी रूपरेखा तय की जाएगी। शनिवार को धरने में नवल पुंडीर, प्रवेश रावत, मुकेश रमोला, लक्ष्मी कठेत, प्रीति सिंह, प्रिया, उपेंद्र, सुषमा, लता, दिव्या, नीमा आदि कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.