गाज़ियाबाद, नवम्बर 26 -- - यात्रा खोड़ा के राणा चौक से शुरू होकर मुख्य द्वार पर सम्पन्न हुई, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये ट्रांस हिंडन, संवाददाता। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को खोड़ा में भाजपा महानगर ने रन फॉर यूनिटी यात्रा का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और एकता का संदेश दिया। पदयात्रा खोड़ा स्थित राणा चौक से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए मुख्य द्वार तक निकाली गई। यात्रा में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं प्रभारी मंत्री असीम अरुण शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपने अटूट संकल्प और अद्भुत प्रशासनिक कौशल से देश को एकसूत्र में पिरोया। उनकी 150वीं जयंती पर निकली यह पदयात्रा हमें याद दिलाती है कि राष्ट्रहित से बढ़कर कुछ नहीं ह...