जौनपुर, नवम्बर 14 -- जौनपुर, संवाददाता। सशक्त, सुदृढ़ और समृद्ध भारत की नींव रखने वाले भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भाजपा सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने एकता यात्रा निकाली। एक भारत, आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के तहत निकाली गई यात्रा का नेतृत्व युवा कल्याण एवं खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया।यात्रा का जगह जगह स्वागत और पुष्प वर्षा की गई। भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में यात्रा सिद्धिकपुर स्थित राजहंस लॉन से ढोल मजीरा, गाजे बाजे के साथ निकाली गयी। यात्रा राजहंस से चलकर कुत्तूपुर चौराहे होते हुए विष्णु मोटल शंकरमंडी पहुंची जहां नगर उतरी मंडल की सारिका सोनी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यात्रा कोतवाली चौराहे पहुंचने पर महादेव सेना के अध्यक्ष विमल सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.