फरीदाबाद, दिसम्बर 5 -- नूंह, मुख्य संवाददाता। नूंह में नौ दिनों से चल रही वंदे सरदार एकता पदयात्रा का शनिवार को पिनगवां अनाज मंडी में समापन होगा। यह यात्रा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती, हसन खां मेवाती के 500वें बलिदान वर्ष पर निकाली गई थी। आयोजकों ने समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आमंत्रित किया है। जिसके चलते उनके आने की उम्मीद है। वंदे सरदार एकता पदयात्रा के प्रवक्ता नदीम खान ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ 27 नवम्बर को किया गया था। नौ दिनों में धमाला, नसीरबास, मौहम्मद बास, जाट सिसवाना, माड़ी खेड़ा, नगीना शहर सहित कई गांवों से गुजरते हुए यात्रा नगीना कॉलेज पहुंची। गांव-गांव में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने माल्यार्पण, पुष्पवृष्टि और जयघोष के साथ स्वागत किया। नदीम खान ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल...