देहरादून, मई 1 -- ब्राह्मण समाज महासंघ ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव विश्व शांति एकता दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर महासंघ ने यज्ञ का आयोजन किया। गुरुवार को दर्शनलाल चौक स्थित श्री पंचायती मंदिर में नगर की सात घटक ब्राह्मण संस्थाओं के संयुक्त मंच ब्राह्मण समाज महासंघ विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ की प्रक्रिया महासंघ के विद्वान अध्यक्ष पंडित रामप्रसाद गौतम ने सम्पन्न कराई। यज्ञ में शामिल विद्वान पंडित समाज ने अपने इष्टदेव श्री हरि विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी के बताए मार्ग व संदेश पर चलने का संकल्प लेते हुए उनके जन्मोत्सव को विश्व शांति एकता दिवस के रूप में मनाया। साथ ही प्रदेश में चार धाम यात्रा सकुशल संपन्न होने की ईश्वर से कामना की। महासंघ के संरक्षक लालचंद शर्मा ने कहा कि भगवान श्री परशुराम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.