गाजीपुर, नवम्बर 1 -- गाजीपुर, हिन्दुस्तान टीम। भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर देश की एकता और अखंडता के लिए पुलिसकर्मियों ने दौड़ लगाई। पुलिस लाइन से शुक्रवार की सुबह 'रन फॉर यूनिटी' को एसपी डॉ. ईरज राजा ने हरी झंडी दिखाई। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों के "एक भारत श्रेष्ठ भारत", "एकता का संकल्प", "सरदार पटेल अमर रहें" जैसे नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति एवं उत्साह से गूंज उठा। रन फारॅ यूनिटी दौड़ पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर पीजी कॉलेज, गोरा बाजार, पुलिस अधीक्षक आवास से होते हुए पुलिस लाइन ग्राउंड पर समाप्त हुई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता एवं राष्ट्रनिष्ठा से देश की विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखण्ड भारत का निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.