चाईबासा, नवम्बर 12 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूरा होने पर मंगलवार को चाईबासा में जिलावासियों ने एकता की दौड़ लगाई। राज्य स्थापना दिवस सप्ताह के तहत जिला समाहरणालय परिसर से बिरसा मुंडा इंडोर तक लोगों ने दौड़ लगाई। उपायुक्त चंदन कुमार एवं उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर युवक-युवतियों को रवाना किया गया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि झारखंड राज्य का 25 वर्ष पूरा होने पर हम सभी को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। यह दौड़ एकता का प्रतीक है। विकास की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन लगातार प्रगतिशील है। दौड़ मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को नगद 3500, द्वितीय को 2500, तृतीय को 1000, चतुर्थ व पंचम स्थान प्राप्त करने वाले को 500-500 रुपये और मेमोंटो देकर सम्मानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.