दरभंगा, मार्च 7 -- मनीगाछी/तारडीह, हिटी। तारडीह प्रखंड के लगमा स्थित जगदीश नारायण ब्रहमचर्याश्रम परिसर में आयोजित श्री श्री 108 श्री लक्षचण्डी सह अतिविष्णु महायज्ञ में गुरुवार को राज्यसभा सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी पहुंचे। सांसद श्री झा ने कहा कि श्रद्धा और विश्वास का यह महायज्ञ मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत और जीवंत प्रतीक हैं। महायज्ञ लोगों को को एकता और आध्यात्मिकता का संदेश देता है। उनके साथ जदयू जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह व जदयू नेता राजकुमार झा सहित कई श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस अवसर पर ब्रह्मचारी कृष्ण मोहन दास उर्फ बौआ भगवान ने यज्ञ समिति के सदस्यों के साथ पाग-चादर से उन्हें सम्मानित किया। सांसद ने यज्ञ में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। उधर, गुरुवार को अति विष्णु महा...