गाजीपुर, दिसम्बर 14 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल इंटर कॉलेज के सभागार में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड के सेवानिवृत्त जिला जज कमल नारायण पांडेय ने किया। सम्मेलन में दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष स्वयंसेवकों ने भाग लिया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि ने कहा कि हिंदू समाज की एकजुटता ही भारत के गौरव और विकास की दिशा तय करती है। हिंदू समाज की जड़ें ऋषि परंपरा में हैं, जहां संस्कार, आदर्श और मूल्य व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनाते हैं। उन्होंने भारतीय परंपरा की एकता और संगठन शक्ति को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख सुभाष ने कहा कि विजयादशी के...