गिरडीह, नवम्बर 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया। जिसमें गिरिडीह के लोगों ने गिरिडीह स्टेडियम से सामूहिक दौड़ लगाई। इसके पूर्व डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, डीएफओ मनीष तिवारी, डीडीसी स्मृता कुमारी, एसी विजय सिंह बिरूआ, सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते आदि ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर झारखंड को रवाना किया। यह दौड़ गिरिडीह स्टेडियम से शुरु होकर समाहरणालय, पपरवाटांड़ पहुंचा, जहां से फिर गिरिडीह स्टेडियम मैदान में आकर समाप्त हुआ। डीसी ने कहा कि रन फॉर झारखंड राज्य की एकता, ऊर्जा और प्रगतिशील भावना का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वस्थ, सशक्त और विकसित झारखंड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। बताया कि राज्य स्थापना पर 11 से 15 नवम्बर तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.