बागेश्वर, जनवरी 27 -- राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस जिले में हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साह से मनाया गया। मुख्य समारोह नुमाइशखेत मैदान में आयोजित किया गया, जहां जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें मौलिक अधिकारों के साथ दायित्व भी प्रदान किए हैं। जिनका ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सत्य, निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए जनपद, प्रदेश एवं देश के सर्वांगीण विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। जिलाधिकारी, विधायक पार्वती दास एवं जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पालिकाध्यक्...