बिजनौर, अप्रैल 21 -- एक तरफा प्यार में युवक ने रविवार सुबह पिता और बहन के साथ बाजार जा रही युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। एएसपी सिटी संजीव बाजपेई व सीओ अंजनी कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार युवती की एक मई को शादी थी, जिससे आरोपी युवक नाराज था। उधर, युवती के पिता ने युवक, उसके माता-पिता और बहनोई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के गांव करौंदा चौधर निवासी वेद प्रकाश शर्मा अधिवक्ता हैं और परिवार के साथ गांव में ही रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी भावना उर्फ नीशू की एक मई को नूरपुर से बारात आनी थी, जबकि 26 अप्रैल को लग्न जाना था। रविवार सुबह दस बजे करीब वेदप्रकाश अपनी बेटी भावना (25 वर्ष) और छोटी बेटी आकांक्षा (19 वर्ष) के साथ नगीना में शादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.