बैतूल, फरवरी 6 -- मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए 17 साल की युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद भी जहर खा लिया और इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला दिखाने की कोशिश की। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल ने आरोपी की साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी राहुल धोटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम बासनेर खुर्द का है। यहां 28 जनवरी को खेत में करीब साढ़े 17 साल की युवती का शव मिला था। शुरुआत में पुलिस इसे जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का मामला मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पूरी कहानी बदल गई।शादी का बना रहा था दबाव जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल धोटे युवती से एकतरफा प्रेम करता था औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.