मैनपुरी, फरवरी 5 -- मैनपुरी जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक सनकी छात्र द्वारा महिला शिक्षिका पर हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र महिला शिक्षिका से एकतरफा प्रेम करता था और लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा था। घटना के दिन आरोपी ने मौका पाकर शिक्षिका को रास्ते में रोक लिया और उन पर अचानक हमला कर दिया। जिसकी वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि हिंदुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने शिक्षिका को गली में घसीटते हुए जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस दौरान उसने बेहद अमानवीय हरकत करते हुए महिला शिक्षिका के होंठों को मुंह से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.