फिरोजाबाद, मार्च 14 -- शहर के थाना उत्तर क्षेत्र के टापा खुर्द में गुरुवार को एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने युवती के भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बाद में तीन अन्य लोगों को घायल कर दिया। घटनाक्रम को अंजाम देने के बाद खुद ही युवती के घर में फांसी के फंदे पर झूल गया। इस मामले में युवती के पूर्व पति और मृतक हत्यारोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। होली के त्योहार पर थाना उत्तर क्षेत्र के टापा खुर्द के प्रकाश नगर में गुरुवार सुबह राजस्थान के भरतपुर के जनूथर निवासी संतोष जैन (35) फिरोजाबाद पहुंचा और पहले से साथ लाए चाकू से सचिन जैन पुत्र कमल जैन पर घर के गेट पर चाकू से हमला कर दिया। सचिन राशन लेकर आ रहा था। वह कुछ समझ पाता तब तक उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सचिन की चीख सुनक उसे बचाने आयी उसकी दादी राजकुमारी पर भी संतोष ने चाकू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.