नई दिल्ली, जनवरी 26 -- बिहार के मोतिहारी में एक सनकी युवक ने एकतरफा प्यार में युवती के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। एसिड अटैक से चेहरा समेत शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह से जल गया। युवती के साथ सो रही उसकी मां भी एसिड पड़ने से जख्मी हो गई। आरोपी लड़की के दूर का रिश्तेदार है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह लड़की पर अफेयर के लिए दबाव बना रहा था और मोबाइल पर मैसेज भी भेजता रहता था। उसकी पहचान प्रियांशु कुमार के रूप में की गई है। घटना पूर्वी चंपारण के पताही थाना इलाके के एक गांव का है। रात को लड़की अपनी मां के साथ सो रही थी। आरोपी प्रियांशु ने दरवाजा खोला और कमरे की बत्ती बुझाकर लड़की के चेहरे पर एसिड फेंक कर फरार हो गया। जलन से छटपटाते हुए वह चिल्लाने लगी तो घर के लोग जुट गए। सबने आनन फानन में बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.