मेरठ, दिसम्बर 17 -- शताब्दीनगर सेक्टर-5 कॉलोनी में मंगलवार शाम पुलिस की कथित एकतरफा कार्रवाई से नाराज कॉलोनीवासी धरने पर बैठ गए। आक्रोशित लोगों ने अपने-अपने मकानों पर पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए। निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस का कॉलोनीवासियों ने घेराव भी किया। महिला को धमकाने के भी आरोप लगाए। पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात विशेष समुदाय के एक व्यक्ति ने कॉलोनी निवासी युवक पर अपनी बेटी से छेड़छाड़ व बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया था। इसी बात के विरोध में मंगलवार शाम कॉलोनीवासी सड़क पर उतर आए। धरनास्थल पर राजेंद्र पाल ने बताया कि सोमवार देर रात आरोपी व्यक्ति परिवार के साथ एक महिला के मकान पर पहुंचा और बेटी से छेड़छाड़ का आरोप ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.