गोपालगंज, फरवरी 4 -- थावे, एक संवाददाता। थावे थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव स्थित शिव मंदिर से मंगलवार की देर शाम अज्ञात चोरों ने माता पार्वती की पीतल की मूर्ति चोरी कर ली। चोर मंदिर के गर्भगृह से करीब डेढ़ फीट लंबी पीतल से बनी माता पार्वती की मूर्ति उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2012 में ग्रामीणों के सहयोग से करीब दो हजार रुपए की लागत से माता पार्वती की मूर्ति स्थापित की गई थी। जिसकी वर्तमान कीमत लगभग सात हजार रुपए बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार दोपहर तक पूजा करने गए श्रद्धालुओं ने मूर्ति को मंदिर में देखा था। लेकिन शाम में जब एक महिला पूजा-अर्चना के लिए पहुंची और वह मंदिर की सफाई करने लगी, तब मूर्ति वहां नहीं थी। सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.