गोपालगंज, फरवरी 6 -- थावे। एक संवाददाता थावे थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव स्थित शिव मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जाता है कि बीते मंगलवार की देर शाम अज्ञात चोरों द्वारा शिव मंदिर के गर्भगृह से माता पार्वती की पीतल से बनी मूर्ति चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में एकडेरवा गांव निवासी रवि सिंह ने थावे थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आसपास के गांवों में ग्रामीणों से मिली सूचनाओं के आधार पर चोरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू की। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर रात छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिव मंदिर चोरी मामले का जल्द ही उद...