धनबाद, दिसम्बर 9 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। लोयाबाद पुलिस ने पिछले दिनों एकड़ा में हुए हाइवा लूटकांड के मुख्य सरगना हैप्पी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को पुलिस ने रविवार को उसके सेन्द्रा स्थित घर में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। सोमवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी पिकु प्रसाद, एएसआई मिनहाज खान शामिल थे। थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने बताया कि हैप्पी हाइवा लूटकांड का मुख्य सरगना है। उसने ही हाइवा की रेकी की थी और अपराधियों को हाइवा लूटने के लिए बुलाया था। पुलिस पहले ही इस घटना में शामिल दो अपराधियों को जेल भेज चुकी है। विदित हो कि 24 नवंबर की रात अपराधियों ने लोयाबाद थाना क्षेत्र के एकड़ा चालीस धौड़ा में खड़े हाइवा संख्या जेएच 10 एपी 1438 के चालक के साथ मारपीट कर लूट लिया था।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.