धनबाद, फरवरी 4 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। लोयाबाद क्षेत्र से होकर गुजरने वाली एकड़ा नदी एक बार फिर गंभीर संकट की चपेट में है। नदी के तल में बार-बार आ रही दरारों से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। एक ओर पीबी एरिया प्रबंधन द्वारा नदी की मरम्मत कराई जा रही है, तो दूसरी ओर नई दरारें उभरने से समस्या और गहराती जा रही है। ताजा स्थिति यह है कि नदी का पानी बहकर सीधे भागाबांध माइंस में प्रवेश करने लगा है, जिससे खदान के संचालन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक प्रबंधन द्वारा केवल कामचलाऊ मरम्मत ही कराई गई है, जिसका कोई स्थायी समाधान सामने नहीं आया है। ग्रामीणों का कहना है कि पास में संचालित आउटसोर्सिंग परियोजना में हो रही भारी ब्लास्टिंग के कारण नदी का तल कमजोर हो गया है और इसी वजह से बार-बार दरारें पड़ रही हैं। मंगलव...