सोनभद्र, दिसम्बर 20 -- दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। दुद्धी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में भव्य हिंदू बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में दुद्धी क्षेत्र सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए। आयोजन को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल पूरे क्षेत्र में रहा। भगवा झंडों से सजी बाइक रैली ने कस्बे के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरते हुए लोगों का ध्यान आकर्षण का केंद्र बना रहा और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर रामनगर, तहसील तिराहा, शिवाजी तालाब, वार्ड नंबर चार, काली मंदिर होते हुए तहसील परिसर पहुंच जहाँ रैली एक विशाल हिंदू सम्मेलन में तब्दील हो गई। वक्ताओं ने सनातन धर्म की एकता, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की भू...