औरैया, दिसम्बर 24 -- औरैया, संवाददाता। शहर के इंडियन ऑयल तिराहे के समीप स्थित वीर विजय हनुमान मंदिर में बुधवार को अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में स्थापित प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने हिंदू समाज से संगठित होने का आह्वान किया और कहा कि जब तक हिंदू एकजुट नहीं होंगे, तब तक सनातन धर्म की रक्षा संभव नहीं है। महंत राजूदास ने कहा कि यह मंदिर अब अयोध्या हनुमानगढ़ी से जुड़ गया है, जिसके चलते इसका नाम हनुमानगढ़ी रखा गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से इंडियन ऑयल तिराहे का नाम बदलकर हनुमान तिराहा किए जाने की मांग की, ताकि वीर हनुमान की स्मृति सदैव लोगों के मन में बनी रहे। उन्होंने कहा कि हनुमान जी सभी की रक्षा करते हैं और उनके नाम से जुड़ा स्थान लोगों में आस्था और विश्वास को और मजबूत करेगा। महंत राजूदास ने बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.