प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 9 -- पट्टी। कांग्रेस पार्टी की ओर से संविधान बचाओ अभियान के तहत गोष्ठी कार्यक्रम चल रहा है। कांग्रेसी नेता सुनीता यादव के मार्गदर्शन में रामराज इंटर कॉलेज पट्टी में गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष कांग्रेस डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि हमें एकजुट होकर भारतीय संविधान को बचाने के लिए कार्य करना है। इसलिए इस समय जरूरत है कि लोगों तक कांग्रेस पार्टी की इस मुहिम की आवाज पहुंचनी चाहिए। इस दौरान जिला प्रभारी हरिकेश त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी प्रभारी प्रतापगढ़, प्रमोद मिश्रा, डॉक्टर अजय सिंह, सुभाष तिवारी, विवेक पांडे, राजेंद्र वर्मा, विनोद सिंह, लालमनि दुबे ,कृष्ण कुमार शुक्ला राम लवट यादव समेत भारी संख्या में कांग्रेसी आयोजन में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.