नई दिल्ली, जनवरी 27 -- मिनियापोलिस में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के खिलाफ तेज होते विरोध प्रदर्शनों और संघीय एजेंटों द्वारा दो अमेरिकी नागरिकों ( आईसीयू नर्स एलेक्स प्रेटी और रेनी गुड) की गोली मारकर हत्या की घटनाओं ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। ऐसे तनावपूर्ण माहौल में अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए एकता का आह्वान किया है। फॉक्स न्यूज के 'फॉक्स एंड फ्रेंड्स' कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण विरोध की अपील की और कहा कि हमें एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं हिंसा के खिलाफ हूं, यदि विरोध करें तो शांति से करें। मेलानिया ने कहा कि मुझे पता है कि मेरे पति ( राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ) ने कल राज्यपाल और मेयर के साथ महत्वपूर्ण बातचीत की थी और वे शांतिपूर्ण और दंग...