फतेहपुर, दिसम्बर 28 -- फतेहपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच एक संयुक्त बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निधान सिंह ने की। कार्यक्रम में पेंशन शहीद स्वर्गीय डॉ रामाशीष सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। ब्लॉक पदाधिकारियों से आंदोलन के बारे में चर्चा की गई। प्रतिमा उमराव ब्लॉक संयोजिका ने कहा कि आत्म संकल्प और दृढ़ संकल्प की भावना हो तो अवश्य हमें जीत हासिल होगी। वहीं राजीव कुमार सिंह तहसील प्रभारी खागा ने कहा हमें एकजुट होकर पेंशन के लिए लड़ना होगा। हमारे पास संविधान की ताकत है। हमें कलम चलाओ आंदोलन बढ़ाओ शुरू करना होगा अवश्य पेंशन बहाल होगी। इस मौके पर तमाम पदाधिकारी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...