उत्तरकाशी, जुलाई 19 -- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में कार्यकर्ताओं के मनोबल बढ़ाने व भाजपा की रीति नीति पर कार्य करने को लेकर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पुरोला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और भाजपा से अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी और मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान शुक्रवार को यमुनाघाटी के भ्रमण पर पुरोला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सभी से एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी की विचारधारा के साथ समर्थित प्रत्याशियों को जीत दिलाने का मंत्र दिया। इस दौरान राज्य मंत्री जगत चौहान, जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, पूर्व जिला पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.