विकासनगर, मार्च 22 -- भाजपा जिला देहरादून ग्रामीण के अंतर्गत शनिवार को हरबर्टपुर मंडल कार्यकर्ताओं की परिचय बैठक एक वेडिंग प्वाइंट में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष मीता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार और नगर पालिका हरबर्टपुर अध्यक्ष नीरू देवी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर निकाय चुनाव की तरह पंचायत चुनाव को जीतने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि संगठन में सभी कार्यकर्ताओं का समायोजन उनकी योग्यता के अनुसार होगा। किसी भी कार्यकर्ता को निराश नहीं होना है। मंडल, जिले, मोर्चा, प्रकोष्ठो में योग्यता के अनुसार सभी को जिम्मेदारी दी जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी ने कार्यकर्ताओं का चुनाव में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.