रिषिकेष, अप्रैल 1 -- भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं। आने वाले ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी हित में काम करें। यह बातें उन्होंने मंगलवार को मारखम ग्रांट बुल्लावाला में भाजपा की ओर से आयोजित स्वागत समारोह के दौरान कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल का पुष्प माला से स्वागत किया। राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि कार्यकर्ता ही लोकसभा और विधानसभा जैसे चुनाव में जीत सुनिश्चित करते हैं, इसलिए पार्टी सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। कहा कि प्रदेश में जल्द ही पंचायत चुनाव होने हैं। ऐसे में कार्यकर्ता आपसी मतभेद न करें और एकजुट होकर कार्य करें। कार्यक्रम संयोजक सुलोचना शर्मा ने कहा कि भाजपा में ही मातृशक्ति का हित है। प्रधानमंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.