आगरा, जनवरी 2 -- वॉइस ऑफ स्कूल एसोसिएशन (वोसा) ने नववर्ष के अवसर पर आवास विकास कॉलोनी में चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ एवं महासचिव डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ ने की। लगभग 100 पदाधिकारियों ने इसमें भाग लिया। सर्वप्रथम नववर्ष की शुभकामनाएं साझा की गईं। चर्चा में स्कूल जोड़ो अभियान, यू-डाइस पोर्टल की कमियां, बच्चों के नाम-कक्षा संशोधन, आरटीई पोर्टल पर प्रवेश संबंधी मुद्दे तथा सरकारी दबाव पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। अध्यक्ष डॉ. राहुल राज ने विद्यालयों को एकजुट होकर प्रशासनिक चुनौतियों का सामना करने तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत रहने का आह्वान किया। उन्होंने गैर-सरकारी नीतियों का विरोध करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर महासचिव डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉ. प्राची राज कुलश्रेष्ठ, प...