संतकबीरनगर, जनवरी 16 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की खंड कार्यकरिणी सेमरियावां ने ग्राम पंचायत महुआरी में मकर संक्रान्ति उत्सव का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के प्रवक्ता भास्कर मणि त्रिपाठी ने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर अपनी ऊर्जा राष्ट्रहित में लगाएं श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिस प्रकार कई अनाज को मिलाकर स्वादिष्ट खिचड़ी तैयार की जाती है और ग्रहण करने से ऊर्जा प्राप्त होती है, उसी प्रकार यह उत्सव हम सभी सनातनियों को जातपात-भेद भाव त्यागकर एकजुट होकर अपनी पहचान हिंदू के रूप में बनने का संदेश देता है। इससे हमारी ऊर्जा राष्ट्रहित के काम आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान हनुमान जी खंड बौद्धिक प्रमुख ने किया। संचालन जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजय जी ने किया। खंड कार्यकरिणी के सभ...