बेगुसराय, जून 26 -- वीरपुर, निज संवाददाता। वीरपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत बरैपुरा गांव में कांग्रेस प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें सभी पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के साथ पार्टी के वरीय नेताओं ने आगामी विधान सभा चुनाव पर मंथन किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी कर रहे थे। संचालन युवा कांग्रेस के नीतेश झा ने किया। बैठक में पूर्व विधायक अमिता भूषण ने कहा कि संगठन की नीव कार्यकर्ताओं से तैयार होती है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता ही चुनाव में जीत सुनिश्चित करती है, इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट रहें और लोगों को अपनी विचारधारा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है। कांग्रेस की माई- बहिन मान योजना को घर-घर तक पहुंचाने का भी आग्रह उन्होंने कार्यकर्ताओं से किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.