आजमगढ़, अप्रैल 11 -- मेहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहनगर के सरायभादी गांव में सोशलिस्ट किसान सभा के तत्वावधान में गुरुवार को किसान चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान आगामी महीने में सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर संदीप पांडेय ने कहा कि किसानों, मजदूरों की एकजुटता ही उनकी समस्याओं से निजात दिलाएगी। मनरेगा मजदूरों की समस्या पर बात करते हुए कहा कि गांव के विकास का कार्य मनरेगा योजना के तहत कराया जाए। जिससे ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं के आतंक से लोग परेशान हैं। इस समस्या के निजात के लिए गोशाला के निर्माण का दबाव बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सराय भादी जैसे सुदूर गांव के युवा खेल के क्षेत्र में देशभर में गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.