रांची, फरवरी 1 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के भंडरा गांव स्थित डोला डोर मैदान में रविवार को अहीर उत्थान समिति के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय अहीर यादव जाति समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर के सामने दीप जलाकर और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में अहीर जाति की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति जनजातियों से काफी पिछड़ी है। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए प्रबुद्ध लोगों को आगे आकर सरकार के सामने अपने हक की आवाज उठानी होगी। इसके लिए आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की जरूरत है। शिक्षा और पशुपालन पर चर्चा सम्मेलन में युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज भी अहीर समाज का मुख्य आधार पशुपालन है। गाय-बैल पाल...