भागलपुर, नवम्बर 15 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव प्रखंड के एकचारी पंचायत के हाई स्कूल के निकट वार्ड नंबर 6 में पीएचईडी विभाग द्वारा निर्मित जलमीनार से पिछले एक साल से जलापूर्ति नहीं हो रही है। उक्त जलमीनार में पानी लीकेज की समस्या उत्पन्न हो गयी है। बोरिंग से जलमीनार में पानी का उठाव नहीं होता है। जलमीनार से जलापूर्ति नहीं होने की वजह से आधा दर्जन वार्ड में सुचारू जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे वार्ड नंबर 3, 4, 5, 6, 7 और 8 प्रभावित हैं। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि पीएचईडी विभाग को कई बार लिखित सूचना देकर जलमीनार का लीकेज बंद कर जलापूर्ति सुचारू करने की लिए कहा गया है। एक वर्ष से ज्यादा समय हो गया है। विभागीय उदासीनता की वजह से अब तक मरमती नहीं हो पाया है। बिना जल मीनार के जलापूर्ति की जा रही है। जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.