पूर्णिया, दिसम्बर 2 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।एकंबा में आयोजित त्रिकुंज महायज्ञ इन दिनों पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। लगभग 15 एकड़ में फैला यह महायज्ञ 30 नवंबर की रात से शुरू होकर 5 दिसंबर तक चलेगा। विशाल यज्ञ स्थल में सुबह से लेकर देर रात तक पूजा, भजन, कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी है, जिससे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया है। महायज्ञ कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुखिया श्यामानंद साह तथा उपाध्यक्ष किशन झा ने बताया कि यह 108 घंटे का अखंड त्रिकुंज महायज्ञ है, जिसमें कुल 24 कीर्तन मंडलियां हिस्सा ले रही हैं। इनमें स्थानीय ज्ञान समाज कीर्तन मंडली, प्रथम पाली कीर्तन मंडली, दशरथ पासवान मंडली, बोजगांव कीर्तन मंडली, सांपा केलाबाड़ी मंडली, गैरिया समाज मंडली, मां शारदे समाज कीर्तन मंडल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.