पूर्णिया, अप्रैल 29 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड के एकंबा पंचायत में फार्मर रजिस्ट्री कैंप लगाया गया। इसमें किसानों को आईडी जेनरेट करके दिया गया। इस आईडी से प्रधानमंत्री किसान योजना, फसल बीमा योजना, अन्य सरकारी योजनाओं में उपयोग होगा। साथ ही इसे भूमि विवरण भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए किसानों को स्वयं नाम का रसीद, आधार कार्ड, मोबाइल साथ में लेकर आने की जरूरत है। कृषि विभाग के कर्मियों के द्वारा किसानों का भौतिक सत्यापन किया जाता है और इसके बाद आईडी बनाया जाता है। इस कैंप में हलका कर्मचारी भी उपस्थित थे l इस दौरान कृषि समन्वयक सरवन कुमार, किसान सलाहकार वरुण कुमार हल्का कर्मचारी सद्दाम हुसैन आदि कर्मी उपस्थित थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.