बिहारशरीफ, फरवरी 8 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के अमनार खास प्राथमिक विद्यालय में रविवार को अति पिछड़ा, अनुसूचित जाति-जनजाति विकास मंच की बैठक हुई। मंच के संयोजक धर्मेन्द्र चौहान ने कहा कि 17 फरवरी को शहर के महादेव स्थान, रेलवे स्टेशन के पास जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि, श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनायी जाएगी। बैठक में सूरज विश्वकर्मा, दिनेश लाल बिंद, संतोष चौधरी, अनंत चंद्रवंशी, राकेश पाल, गुड्डू शर्मा, धर्मेन्द्र सहनी, पप्पू दास, विश्राम बिंद, अंजू देवी, कांति देवी आदि शामिल हुईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.