बिहारशरीफ, जनवरी 19 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के नवगढ़ व खुशहालपुर हाईस्कूल में सोमवार से विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी। मास्टर ट्रेनर शिवकुमार सिंह ने बताया कि 21 जनवरी तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर रशिम कुमारी, पूनम कुमारी, राकेश कुमार निराला, मनोज कुमार, जनार्दन प्रसाद व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...