बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। आम बजट पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। जदयू के रुहैल रंजन ने बताया कि बजट राष्ट्र को विकसीत बनाने के लिए है। इससे किसानों, युवाओं, गरीबों, दलितों, पिछड़ों को लाभ होगा। बिहार में भी कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, बिजली के क्षेत्र में तरक्की होगी। जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार सिन्हा ने बताया कि एनडीए देश के विकास के बारे में सोचता है। यही कारण है कि आज भारत दुनिया के शक्तिशाली राष्ट्रों में शुमार हो गया है। वहीं, राजद के विनोद यादव ने बजट की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इसमें आमलोगों का ख्याल नहीं रखा गया है। कॉरपोरेट घरानों को प्राथमिकता दी गयी है। किसानों का सब्जबाग दिखाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...