बिहारशरीफ, जून 5 -- एकंगरसराय में रात में जगमगाएंगे 11 प्रमुख स्थान नगर पंचायत लगा रहा हाई मास्क लाइटें, जून तक काम पूरा होने की उम्मीद एकंगरसराय, निज संवाददाता। अब रात में शहर के 11 प्रमुख स्थानों पर तेज रोशनी देने वाली हाई मास्क लाइटें लगेंगी। नगर पंचायत ने इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है और उम्मीद है कि जून महीने तक सभी लाइटें लग जाएंगी। इससे रात में आवागमन आसान होगा और सुरक्षा भी बढ़ेगी। नगर पंचायत की मुख्य पार्षद पूनम कुमारी, उप मुख्य पार्षद सरिता देवी और कार्यपालक पदाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि स्थानीय लोग लंबे समय से इन लाइटों की मांग कर रहे थे। इसी को देखते हुए पहले चरण में इन 11 स्थानों का चयन किया गया है। इनमें बरसियावा तालाब, पिरोजा सूर्य तालाब, नगर पंचायत कार्यालय (दनियावां), रक्सा बाईपास मोड़, बाईपास चौराहा, दनियावां-पिरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.