बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के कोसियावां गांव में संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। खगड़िया मोहल्ला व तेल्हाड़ा बाजार में भी प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। कोसियावां में मुखिया सुनील कुमार, कौशल यादव समारोह में शामिल हुए। रैदास कमेटी के शोभीलाल रविदास, संजय रविदास, विजेन्द्र रविदास, मनोज रविदास, सीताराम रविदास, बेचन रविदास आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...